केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का निधन
30 अक्टूबर 2026, इंदौर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का निधन – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से चौहान परिवार और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। वे भोपाल के साकेत नगर स्थित निवास में रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार अपराह्न 3 बजे सीहोर जिले के पैतृक ग्राम जैत में किया जाएगा।
श्रीमती काशीबाई का जीवन परिवार के प्रति समर्पण, स्नेह और संघर्ष की मिसाल रहा। श्री शिवराज सिंह चौहान के बचपन में उनकी पहली माता श्रीमती सुंदरबाई का निधन हो गया था। इसके बाद पिता श्री प्रेम सिंह चौहान ने बच्चों के लालन-पालन और परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए काशीबाई से दूसरा विवाह किया। काशीबाई ने परिवार को अपनत्व और ममत्व के साथ संभाला तथा सभी बच्चों का पालन-पोषण किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


