राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अग्नि दुर्घटना प्रभावितों से की भेंट

25 अप्रैल 2025, सीहोर: केंद्रीय कृषि मंत्री ने अग्नि दुर्घटना प्रभावितों से की भेंट – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम सेमलपानी जदीद पहुंचकर गत दिवस हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से भेंट की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।  उन्होंने  अग्नि दुर्घटना के प्रभावितों से इस अग्नि दुर्घटना से  हुए  नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Advertisement1
Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अग्नि दुर्घटना से प्रभावित 17 परिवारों को आरबीसी अधिनियम 6(4) के तहत 09 लाख 85 हजार 400 रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। यह राशि शीघ्र ही प्रभावितों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने नुकसान का अवलोकन कर पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ और सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, श्री रघुनाथ भाटी, श्री रवि मालवीय, श्री देवीसिंह धुर्वे, श्री रमेश बारेला, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसडीएम श्री डीएस तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत दिवस सीहोर जिले के रेहटी तहसील स्थित ग्राम सेमलपानी जदीद में आग लगने से लगभग 09 घर एवं कुछ मवेशी जल गए थे।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement