Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना में 8 हजार पशुओं का घर पहुंचकर इलाज किया

27 अगस्त 2024, कटनी: पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना में 8 हजार पशुओं का घर पहुंचकर इलाज किया – कटनी जिले में चलित पशु चिकित्सा इकाई के तहत संचालित 7 एम्बुलेंस वाहनों के माध्यम से अब तक 8 हजार  पशुओं  को घर पहुंच कर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है। घर पहुंच चिकित्सा सुविधा के संचालन के लिए कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1962 में डायल कर कृषक और पशुपालक पशुओं के लिए घर पहुंच चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते है।      

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ आर.के.सिंह ने बताया कि जिले में संचालित 7 एम्बुलेंस वाहन में प्रत्येक में एक डॉक्टर, एक पैरावेट और एक ड्राइवर कम अटेंडेंट की तैनाती की गई है। एंबुलेंस वाहन  में  पशुओं के उपचार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध है। घर पहुंच चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालकों से मात्र 150 रुपये लिया जाता है और सभी उपचार एवं दवाइयां निःशुल्क है। पशुपालकों से पशुओं के उपचार के बाद अब तक 12 लाख रुपये का शुल्क भी प्राप्त हुआ है।        

पशुपालकों के लिए वरदान बनी पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना -केन्द्र और राज्य सरकार की सहभागिता से संचालित हुई है। प्रदेश में टी एंड एम प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्स एजेंसी द्वारा पशु चिकित्सा एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है।  पशु चिकित्सा एंबुलेंस योजना कटनी जिले के सभी 6 विकासखंडों और कटनी शहर  में संचालित है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com