राज्य कृषि समाचार (State News)

उर्वरक प्राधिकार पत्र के लिए केवीके में होगा प्रशिक्षण

29 अप्रैल 2025, भोपाल: उर्वरक प्राधिकार पत्र के लिए केवीके में होगा प्रशिक्षण – मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित , भोपाल के प्रबंध संचालक द्वारा प्रदेश के सभी  जिला विपणन अधिकारियों को  ऐसे गोदाम प्रभारियों, जो कृषि अथवा विज्ञान स्नातक नहीं हैं, को उर्वरक प्राधिकार पत्र के लिए  कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके ) में प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री आलोक सिंह ,प्रबंध संचालक द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार जिला कार्यालय अंतर्गत संचालित भंडार केंद्रों में उर्वरक विक्रय करने हेतु उर्वरक प्राधिकार पत्र के लिए कृषि अथवा विज्ञान स्नातक होना अनिवार्य है , लेकिन कुछ भंडार केंद्रों में पस्त गोदाम प्रभारी कृषि अथवा विज्ञान स्नातक नहीं होने से उर्वरक प्राधिकार पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है।

अतः  जिले के संबंधित गोदाम प्रभारी जो कृषि अथवा विज्ञान स्नातक नहीं है ,को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में 15  दिवस का  प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं,ताकि उन्हें उर्वरक प्राधिकार पत्र  प्राप्त हो सके।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement