उमरिया : ई-टोकन प्रणाली के व्यवस्थित संचालन हेतु संयुक्त प्रवर्तन एवं निरीक्षण दल गठित
12 अगस्त 2026, उमरिया: उमरिया : ई-टोकन प्रणाली के व्यवस्थित संचालन हेतु संयुक्त प्रवर्तन एवं निरीक्षण दल गठित – कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कृषकों को कृषि आदान (उर्वरक) की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, उर्वरकों के भण्डारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, शासन द्वारा लागू ई-टोकन प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर विक्रय एवं अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संयुक्त प्रवर्तन एवं निरीक्षण दल का गठन किया है। कलेक्टर द्वारा गठित दल में उप संचालक कृषि को अध्यक्ष तथा अनुविभागीय कृषि अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। जबकि सदस्य के तौर पर संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, सहायक संचालक कृषि, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक, संबधित क्षेत्र के नायब तहसीलदार, तहसीलदार, थाना प्रभारी व कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी को शामिल किया गया है।
दल का प्रमुख कार्य जिले अंतर्गत तीनों विकासखण्डों में उर्वरक विक्रय केन्द्रों, भण्डारण स्थलों एवं वितरण केंद्रों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण करना, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित करना तथा वितरण प्रक्रिया की सतत निगरानी करना, निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय, कालाबजारी, अवैध भंडारण जैसी अनियमितताओं पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करना, बिना वैध अनुज्ञप्ति उर्वरकों के भण्डारण, विक्रय अथवा परिवहन की स्थिति में उर्वरक के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार दाण्डिक कार्यवाही पंजीबद्ध करने की कार्यवाही सुनिश्चित करना, कृषकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करना तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त निरीक्षण करना तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य विभागों के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करते हुए प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करना होगा। कलेक्टर श्रीमती सहाय ने निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

