Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया: कृषक पुरस्कार हेतु 30 नवंबर तक आवेदन करें

17 नवंबर 2026, उमरिया: उमरिया  :कृषक पुरस्कार हेतु 30 नवंबर तक आवेदन करें – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए जिले के उत्कृष्ट एवं प्रगतिशील किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी 2027 को गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।

परियोजना संचालक आत्मा ए.आर. मैड़ा ने बताया कि किसानों द्वारा अपनाई गई उन्नत कृषि तकनीक, उत्पादन एवं उत्पादकता के आधार पर जिले के तीनों विकास खंडों से एक-एक किसान का चयन जिला स्तरीय सर्वोच्च उत्पादकता पुरस्कार के लिए किया जाएगा। इसके लिए कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कृषि अभियांत्रिकी से जुड़े उत्साही और प्रगतिशील किसान आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। किसानों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर 30 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।

किसान अपने आवेदन विकासखंड करकेली, मानपुर एवं पाली के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना एवं पुरस्कार संबंधी अधिक जानकारी के लिए किसान कार्यालय परियोजना संचालक (आत्मा) समिति जिला उमरिया अथवा संबंधित विकासखंड कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान बीटीएम एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) से संपर्क कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें