Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़: संतुलित उर्वरक से बढ़ेगी रबी फसलों की उपज, घटेगी खेती की लागत

17 नवंबर 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: संतुलित उर्वरक से बढ़ेगी रबी फसलों की उपज, घटेगी खेती की लागत – रबी फसलों की बेहतर पैदावार और मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किसानों को संतुलित उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार सहित वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि चना, मटर, मसूर, सरसों एवं गेहूं की फसलों में मिट्टी परीक्षण के आधार पर मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग करें। इससे खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. आई.डी. सिंह एवं जयपाल छिगारहा ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के लगभग 90 प्रतिशत किसान असंतुलित उर्वरक के रूप में डीएपी और यूरिया का उपयोग करते हैं। किसानों को चाहिए कि वे फसलों की आवश्यकता और मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट के अनुसार उर्वरकों का चयन करें। दलहनी, तिलहनी, जौ एवं गेहूं की फसलों में डीएपी के स्थान पर एनपीके (12:32:16), अन्नदाता (एनपीके सल्फर 20:20:03), ट्रिपल सुपर फास्फेट, सिंगल सुपर फास्फेट एवं म्यूरिएट ऑफ पोटाश का उपयोग वैज्ञानिकों की अनुशंसा के अनुसार करें।

उर्वरकों के विकल्पों की दी जानकारी

वैज्ञानिकों ने बताया कि ट्रिपल सुपर फास्फेट में डीएपी के बराबर 46 प्रतिशत फॉस्फोरस तथा 15 से 17 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। किसान रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बदल-बदलकर और फसल की जरूरत के अनुसार करें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन से मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और फसल को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गेहूं की फसल के लिए बताए उर्वरकों के तीन विकल्प

वैज्ञानिकों ने एक एकड़ गेहूं की फसल के लिए उर्वरकों की तीन अनुशंसित मात्राएं बताई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
  1. पहला विकल्प: एनपीके 75 किलोग्राम, यूरिया 75 किलोग्राम एवं म्यूरिएट ऑफ पोटाश 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़।
  2. दूसरा विकल्प: ट्रिपल सुपर फास्फेट 50 किलोग्राम, यूरिया 65 किलोग्राम एवं म्यूरिएट ऑफ पोटाश 20 से 25 किलोग्राम प्रति एकड़।
  3. तीसरा विकल्प: सिंगल सुपर फास्फेट 150 किलोग्राम एवं यूरिया 75 किलोग्राम प्रति एकड़।

वैज्ञानिकों ने बताया कि ट्रिपल सुपर फास्फेट, अन्नदाता, सिंगल सुपर फास्फेट, एनपीके एवं म्यूरिएट ऑफ पोटाश जैसे उर्वरकों का उपयोग बुवाई के समय करना चाहिए। वहीं यूरिया की मात्रा को तीन भागों में बांटकर फसल में देना चाहिए।

समय पर बुवाई करने की दी सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई 15 नवंबर तक करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर बुवाई करने से फसलों में अच्छी वानस्पतिक वृद्धि होती है तथा पौधों में अधिक कल्ले निकलते हैं। इससे बीज दर भी कम रखी जा सकती है। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रकार के जैव उर्वरकों का उपयोग भी फसलों के लिए लाभकारी बताया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture