Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान

27 जनवरी 2024, उदयपुर: उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस पर प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित खेल मैदान पर देश का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने इस मौके पर प्रगतिशील किसानों के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शैक्षिक, तकनीकी, कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अभियांत्रिकी, कृषि और सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधीन सात जिलों के डीन-डायरेक्टर व कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारियों ने भाग लिया।

प्रगतिशील किसानों सहित कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान

सम्मानित होने वाले प्रगतिशील किसान – हीरालाल चरपोटा, रतन लाल खांट (बांसवाड़ा), अम्बालाल जाट, रामेश्वर लाल जाट, परमेश्वर लाल व कालूलाल माली (सभी भीलवाड़ा), राम सिंह मीणा, जगदीश लाल धाकड़ (चित्तौड़गढ़), हितेश पटेल, अमृत लाल परमार (डूंगरपुर), केसूलाल मीणा, भैरुलाल मीणा (प्रतापगढ़), छोगालाल सालवी, महेन्द्र प्रताप सिंह पंवार (राजसमंद) और शंकर लाल जणवा, भैरुलाल जाट (उदयपुर)

उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित – डॉ. पी. के. सिहं, डॉ. रतन लाल सौलंकी (चित्तौड़गढ़), डॉ पी. सी. चपलोत, हनुमान सिंह सौलंकी, कौशल सिंह, तुलसीराम डांगी, रमेश कुमावत।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इनके अलावा केवीके भीलवाड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक व हैड डा. सी. एम. यादव व टीम एआरएसएस वल्लभनगर के डॉ के. के. यादव व उनकी पूरी टीम, प्राकृतिक खेती के लिए भीलवाड़ा के डाॅ. एल. एल. पंवार व टीम डाॅ. एन. एल. पंवार व टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में अध्ययनरत 15 छात्र-छत्राओं का भी सम्मान किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. लतिका व्यास ने बताया कि परेड का नेतृत्व अंडर आॅफिसर हर्षवेन्द्र सिंह राणावत ने किया। संचालन डाॅ. विशाखा बंसल ने किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)