ग्रामीण हाट बाजार में दो दिवसीय होली मेला 28 फरवरी से
27 फरवरी 2026, इंदौर: ग्रामीण हाट बाजार में दो दिवसीय होली मेला 28 फरवरी से – होली महोत्सव के अवसर पर ग्रामीण स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय हेतू 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत एवं महिला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित इस होली मेले में प्राकृतिक तत्वों से बना हर्बल गुलाल, होली पूजन सामग्री, स्वादिष्ट नमकीन व्यंजन, घरेलू सजावटी सामान, बाग़ प्रिंट (धार) के वस्त्र, झाबुआ के पारम्परिक सजावटी सामान, निमाड़ के विशेष व्यंजन आदि की उपलब्धता रहेगी।
नागरिकों से अपील की गई है कि स्व सहायता समूहों की मेहनत और हुनर को प्रोत्साहित करने और शुद्ध और पारम्परिक उत्पादों का लाभ लेने के लिए मेले में अवश्य आएं ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

