Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में ‘स्टीविया’ औषधीय खेती पर प्रशिक्षण संपन्न

26 अप्रैल 2025, धार: धार में ‘स्टीविया’ औषधीय खेती पर प्रशिक्षण संपन्न – मध्यप्रदेश राज्य औषधि पादप बोर्ड, आयुष विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र मुवेल के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के सभी ब्लाकों में देवारण्य योजना के अंतर्गत ‘एक जिला एक औषधि’ अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को औषधीय पौधों की खेती, विशेषकर ‘‘स्टीविया’’ के वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन, प्रबंधन एवं विपणन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष पद्धति को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और औषधीय पौधों की सतत खेती को बढ़ावा देना है।

डॉ. मुवेल ने बताया कि ‘‘स्टीविया’’ एक प्राकृतिक मीठा औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग मधुमेह जैसे रोगों में लाभकारी माना जाता है। इसकी खेती किसानों और समूहों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी हो सकती है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल औषधीय कृषि के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, बल्कि प्रदेश में हर जिले को एक विशिष्ट औषधीय पौधे की पहचान दिलाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com