राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी में कवर फसल एवं फसल पशु संघ का प्रशिक्षण आयोजित

09 मार्च 2024, कटनीकटनी में कवर फसल एवं फसल पशु संघ का प्रशिक्षण आयोजित – स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्राचार्य डॉ सरिता पांडे के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में समन्वयक डॉक्टर प्रीति नेगी के सहयोग से जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री  राम सुख दुबे द्वारा जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  

 प्रशिक्षण के दौरान कम लागत तकनीक जीरो बजट फार्मिंग के द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कवर फसलों की जानकारी दी गई। कवर फसलों का उपयोग आमतौर पर खरपतवारों को दबाने मिट्टी के कटाव का प्रबंधन करने मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार तथा रोगों और कीटों को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए किया जाता है। कवर फसल के प्रकार घास फलियां गैर फलियों वाली फसलों की जानकारी के साथ ही कवर फसलों से लाभ की जानकारी का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

फसल पशु संघ के अंतर्गत फसल उत्पादन के लिए पशुओं के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत बैलों से जुताई बुवाई सिंचाई के लिए रहट मोट का उपयोग गहाई उपज की ढुलाई गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गोबर कंपोस्ट सींग खाद केंचुआ खाद बायोगैस तथा रेशम एवं मशरूम की खेती तथा गाय भेड़ बकरी एवं मुर्गी का दूध उन मांस के लिए उपयोग की जानकारी का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement