Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत तकनीक का लाभ उठाकर लाभकारी खेती करें- नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला

04 जून 2025, भिंड: उन्नत तकनीक का लाभ उठाकर लाभकारी खेती करें- नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला – किसानों को आर्थिक उन्नति के लिए आधुनिक खेती की ओर आगे बढ़ना होगा। यह बात नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने  गत दिनों  ग्राम लाडमपुरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत् कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त भागीदारी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र लहार प्रमुख डॉ एस.पी. सिंह, एसएडीओ मेहगांव श्री संजीव चतुर्वेदी, तकनीकी सहायक श्री पंकज सविता, कृषक भाई एवं कृषक महिलाएं उपस्थित रहीं।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए यह अभियान शुरू किया है। किसान विकसित होगा तो ही देश समृद्धशाली बनेगा। किसानों को आर्थिक उन्नति के लिए आधुनिक खेती की ओर आगे बढ़ना होगा। आधुनिक खेती के तरीके सीखने के लिए किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों से सतत संपर्क में रहें। किसान वैज्ञानिकों के साथ संवाद करें और अन्य किसानों को भी इसकी जानकारी दें।

 श्री शुक्ला ने किसानों से  आह्वान किया कि वैज्ञानिक के द्वारा अनुसंधान केंद्र किसान के द्वार पहुंच रहा है, उनसे संवाद कर उन्नत तकनीक का लाभ उठायें। किसान इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समन्वित कृषि पद्धति अपनाएं तथा प्राकृतिक खेती के लाभ को समझें और उसे अपनायें। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण योजनाओं और उन्नत तकनीक का लाभ उठाकर लाभकारी खेती करें तथा मृदा का प्रशिक्षण आवश्यक करायें। किसान बंधु जागरूक बनें, सरकार की योजनाओं का फायदा लें और आर्थिक रूप से मजबूत हों।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com