Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में कृषि सखियों का प्रशिक्षण जारी

06 जनवरी 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर में कृषि सखियों का प्रशिक्षण जारी – जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और   कृषि सखियों को इस दिशा में सशक्त बनाने के लिए ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ के अंतर्गत आत्मा एवं कृषि विभाग द्वारा चयनित जिले की 40 कृषि सखियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र, बुरहानपुर में 29 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 5 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मनोहर सिंह देवके एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. संदीप सिंह, मास्टर ट्रेनर नेचुरल फार्मिंग अमोल देशमुख (वैज्ञानिक, केवीके), विशाल पाटीदार, सोनाली कमले द्वारा प्राकृतिक खेती का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। प्रतिभागी कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती एवं   बायो रिसोर्स सेंटर का एक्सपोजर विजिट भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिल सके।प्रशिक्षित कृषि सखियां गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाएंगी, जिससे रासायनिक खेती पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें