छिंदवाड़ा में पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
26 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा में पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन – मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु गत दिनों ग्राम पंचायत भानादेही, जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय बैलगाड़ी दौड़ (पट) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, किसानों में पशुपालन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा ग्रामीण खेल संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान लगभग 3000 ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांसद श्री विवेक बंटी साहू, कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, श्री शेषराव यादव, विजय पांडे, संतोष पटेल, धर्मेंद्र मिगलानी, रोहित पोफली, रमाकांत रघुवंशी, संजय पटेल, विश्वेंद्र बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सांसद श्री साहू ने अपने उद्बोधन में पारंपरिक खेलों के संवर्धन हेतु शासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्री नारायन ने नवाचार के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के दौरान प्रतिवेदन का वाचन नोडल अधिकारी श्री कपिल नागरे द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000, तृतीय पुरस्कार ₹5,100 तथा तीन सांत्वना पुरस्कार ₹1,100-₹1,100 प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 15 चयनित प्रतिभागियों को मेडल एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं पारंपरिक खेलों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। संचालन विकासखंड खेल प्रभारी श्री राकेश चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चौरसिया द्वारा व्यक्त किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

