Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में भव्य समारोहों का आयोजन: डॉ. यादव

29 मई 2025, भोपाल: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में भव्य समारोहों का आयोजन: डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में “सीएम की पाठशाला” कार्यक्रम के तहत छात्राओं से संवाद करते हुए कहा “राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं है, और राष्ट्र का हित सर्वोपरि है।” देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं से संवाद करते हुए, उन्होंने नारी सशक्तिकरण,भारतीय इतिहास की वीरांगनाओं और समकालीन भारत में महिलाओं की भूमिका और उनके जीवन पर प्रकाश डाला है.

नारी सशक्तिकरण भारत की आत्मा   

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “भारत में महिलाएं तब भी सशक्त थीं, जब उन्हें कम अधिकार प्राप्त थे, और आज भी उतनी ही सशक्त हैं जब उन्हें सर्वाधिकार प्राप्त हैं।” उन्होंने महारानी दुर्गावती और देवी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि इन दोनों ने न सिर्फ शासन किया, बल्कि “प्रशासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी एक आदर्श प्रस्तुत किया।” डॉ. यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने अकबर की सेना के साथ लड़ाई की और अंतत: खुद को न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को बताया कि महारानी दुर्गावती ने जबलपुर में आधारताल, मदन महल बनाया। जल संरचनाएं बनवाईं। इससे प्रजा को जल संचयन की प्रेरणा मिली। डॉ. यादव ने छात्राओं की रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि वे मध्यप्रदेश की महारानी थीं।

छात्राओं से आत्मीय संवाद  

डॉ. यादव छात्राओ की कक्षा में पहुंचे और उन्हें आत्मीयता से संबोधित करते हुए कहा कि वे उनके गुरु और पिता के समान मार्गदर्शक हैं. उन्होंने बेटियों को ऐतिहासिक जानकारियां देते हुए, उनसे सवाल जवाब किये, छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर बड़ी सहजता, सरलता और स्नेहता से दिए, छात्राओं संग सेल्फी ली. और उन्हें देवी कहकर सम्बोधित किया, कहा की वे भी अपने जीवन में महान नारियों की तरह साहस और आत्मबल का परिचय दें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com