Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई जलाने से मिलेगी राहत, एसएमएस यंत्र खरीदने पर किसानों को 59,700 रुपये तक अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार 

16 नवंबर 2026, मंडला: नरवाई जलाने से मिलेगी राहत, एसएमएस यंत्र खरीदने पर किसानों को 59,700 रुपये तक अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार  – मध्यप्रदेश के मंडला जिले में खेतों में फसल कटाई के बाद बचने वाली नरवाई को जलाने की समस्या रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शासन की ओर से किसानों एवं हार्वेस्टर मालिकों को स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) यंत्र पर अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान और हार्वेस्टर मालिक 13 से 19 नवंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस यंत्र पर शासन की ओर से 47,800 रुपये से लेकर 59,700 रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

नरवाई को छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में फैलाता है यंत्र

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) कम्बाइन हार्वेस्टर के पीछे लगाया जाने वाला यंत्र है। यह फसल कटाई के दौरान खेत में बचने वाले अवशेष यानी नरवाई को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पूरे खेत में समान रूप से फैला देता है। इससे नरवाई को जलाने की जरूरत नहीं पड़ती और खेत में फसल अवशेषों का प्रबंधन आसानी से किया जा सकता है। इसके बाद सुपर सीडर की मदद से खेत में सीधे बुवाई भी की जा सकती है।

19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

एसएमएस यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक किसान एवं हार्वेस्टर मालिक 13 से 19 नवंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल dbt.mpdage.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले हितग्राहियों का चयन 20 नवंबर 2026 को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एसएमएस युक्त हार्वेस्टर के उपयोग की अपील

प्रशासन ने सभी हार्वेस्टर मालिकों से अधिक से अधिक एसएमएस युक्त हार्वेस्टर का उपयोग करने की अपील की है। इससे फसल कटाई के बाद खेतों में बचने वाली नरवाई को जलाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture