बालाघाट: नरवाई प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
16 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: नरवाई प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – खेतों की उर्वरा शक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को वारासिवनी विकासखंड के ग्राम झालीवाड़ा एवं कोलीवाड़ा में नरवाई (पराली) प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संचालक कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश भोपाल एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी विभाग बालाघाट श्री सुखराम उईके ने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान तथा पराली के उचित प्रबंधन से मिलने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने किसानों को धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को जलाने के बजाय बेलर मशीन के माध्यम से एकत्रित करने की सलाह दी। साथ ही नरवाई प्रबंधन के लिए उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, बेलर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल एवं डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) मशीन के उपयोग और उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। श्री उईके ने किसानों से अपील की कि वे नरवाई जलाने की परंपरा को छोड़कर आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं। इससे खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच, सचिव, कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वारासिवनी श्री कुरेन्द्र खोब्रागड़े, ग्राम पटवारी सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन के प्रति जागरूक करते हुए नरवाई न जलाने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का संदेश दिया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


