उद्यानिकी विभाग में तीन नवीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पदस्थ
27 अप्रैल 2026, छिन्दवाड़ा: उद्यानिकी विभाग में तीन नवीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पदस्थ – उद्यानिकी विभाग, जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत 03 नवीन ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। उक्त नियुक्तियों के तहत श्री श्याम सिंह तुरीया को विकासखंड हर्रई, श्रीमती ज्योति अहिरवार को विकासखंड मोहखेड़ तथा श्री शिव बिसेन को विकासखंड जुन्नारदेव में पदस्थ किया गया है।
नवीन पदस्थ अधिकारियों का स्वागत जिला उप संचालक उद्यान कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक के दौरान किया गया। इस अवसर पर उप संचालक उद्यान श्री एम.एल.उइके द्वारा अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, कृषकों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने एवं क्षेत्रीय स्तर पर उद्यानिकी गतिविधियों के विस्तार के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में तकनीकी सहायक श्री अविनाश डेहरिया सहित जिला छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के समस्त विकास खंडों का मैदानी अमला तथा रोपणी के उद्यान अधीक्षक उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

