Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इस वर्ष प्रथम श्रेणी के 11, द्वितीय श्रेणी के 15 कृषि अधिकारी होंगे रिटायर्ड

11 जनवरी 2023,  भोपाल ।  इस वर्ष प्रथम श्रेणी के 11, द्वितीय श्रेणी के 15 कृषि अधिकारी होंगे रिटायर्ड –  राज्य शासन ने वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले कृषि विभाग के प्रथम श्रेणी के 11 अधिकारियों एवं द्वितीय श्रेणी के 15 अधिकारियों के आदेश जारी कर दिए हैं।  सूची इस प्रकार है-

सर्वश्री भीमराव सहारे, अपर संचालक, संचालनालय 30 जून को, प्रकाश कुमार माखीजा उप संचालक, पदेन अवर सचिव मंत्रालय, अवधेश कुमार नेमा उप संचालक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान बरखेडीकलां एवं सुरेश प्रसाद शर्मा उप संचालक प्राचार्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, आंतरी ग्वालियर  31 मार्च को, रामदयाल सिलावट उप संचालक संचालनालय एवं देवदत्त विश्वकर्मा उप संचालक, प्राचार्य, कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र आधारताल जबलपुर 30 जून को, प्रकाश कुमार चौकसे उप संचालक संचालनालय एवं  प्रेमलाल साहू उप संचालक, राज्यस्तरीय प्रशिक्षण संस्थान, बरखेडीकलां 31 जुलाई को, रामप्रकाश गोयल उप संचालक संचालनालय 30 सितम्बर को, महेन्द्र प्रताप सिंह चन्द्रावत उप संचालक हरदा एवं अमर सिंह चौहान  उपसंचालक शहडोल 31 दिसम्बर को 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

सहायक संचालक

सर्वश्री अमर सिंह मावई संचालनालय एवं वंशीधर नावरिया मुरैना 31 जनवरी को, संजीव उमठ उज्जैन 31 मार्च को, सुरेश कुमार श्रीवास्तव उज्जैन, जे.एल. मवासे नर्मदापुरम,  शिवराम सिंह भिण्ड एवं मंशाराम पवार धार 30 जून को, एन.के. छारी जावरा 31 जुलाई को, अमर सिंह अनंत आंतरी  ग्वालियर, शिवनारायण सोनानिया शाजापुर एवं आशुतोष दुबे नरसिंहपुर 31 अक्टूबर को,जुगरिया चौकीकर छिन्दवाड़ा 30 नवम्बर को, नारायण वी. वर्मा बड़वानी, वी.आर. कावडे छिन्दवाड़ा एवं मुन्नालाल विजावर खिलचीपुर, राजगढ़ 31 दिसम्बर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें