Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सब्जी वर्गीय पौधे हेतु इस सप्ताह की सलाह

03 अक्टूबर 2024, टीकमगढ़: सब्जी वर्गीय पौधे हेतु इस सप्ताह की सलाह –  आनेवाले 5 दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने तथा आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, किसान  हरी सब्जियों जैसे-अगेती मूली, मेथी, पालक, साग हेतु सरसों, हरे पत्ते के लिए धनिया तथा शलजम के बुआई हेतु खेतों की तैयारी करें। जिन  किसानों  की टमाटर, बैंगन, मिर्च,फूलगोभी व पत्तागोभी की पौध तैयार है, वे इस सप्ताह रोपाई उथली मेड़ों पर क्यारियों में करें।

भिन्डी तथा पपीता की फसल में सफेद मक्खी का प्रकोप देखा जा रहा है, इसके नियंत्रण के लिए 0.5 मिली. इमिडाक्लोप्रिड दवा प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर आसमान साफ रहने पर छिड़काव करें। कद्दूवर्गीय सब्जियों में फल मक्खी तथा लाल कीड़ा का प्रकोप देखा जा रहा है, इससे बचाव हेतु किसान भाई, क्विनालफॉस 25 ई.सी. दवा की 1.5 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें तथा दवा छिड़काव के सात दिन बाद तक सब्जियों को नहीं तोड़े। किसान,  तैयार फसलों की शीघ्र कटाई करें तथा कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान में रखें। आगामी रबी फसलों जैसे- मटर, चना अलसी, सरसों तथा मसूर आदि की बुआई हेतु बीज व खाद की व्यवस्था करें तथा खेत की तैयारी पूरी करें। धान की फसल में तना भेदक कीट देखा जा रहा है। अतः किसान , फसल का निगरानी करें तथा पाये जाने पर कार्टैप हाइड्रोक्लोराइड 4 प्रतिशत जीआर 15 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

वर्षा से प्राप्त नमी को ध्यान में रखते हुए गेंदे के फूल की उन्नतिशील प्रमाणित बीजों जैसे- पूसा नारंगी, पूसा बसंती इत्यादि की नर्सरी तैयार करें। भेंड़ों को दवा स्नान कराना चाहिए ताकि; परजीवी का नियंत्रण हो सके। वर्तमान मौसम में किसान ,  दुधारू  पशुओं (गाय तथा भेंसों) के आहार में संतुलित पशु आहार (हरा चारा 15-20 किलो तथा भूसी या दाना 2-3 किलो) प्रति दिन के हिसाब से दें, ताकि बदलते मौसम में दुग्ध उत्पादन प्रभावित न हो।किसान, पशुओं के चारे हेतु बरसीम की बुआई करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com