State News (राज्य कृषि समाचार)

3 – 4 दिन तक हल्की बारिश होगी, मानसून की विदाई 8 अक्टूबर के बाद

Share

1 अक्टूबर 2021, इंदौर ।  3-4 दिन तक हल्की बारिश होगी, मानसून की विदाई 8 अक्टूबर के बाद – मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के तट पर अभी तक जो कम दबाव का क्षेत्र बना था, वह पाकिस्तान की ओर चले जाने के बाद भी अरब सागर से हल्की नमी पश्चिमी मप्र की तरफ आने से तीन -चार दिन तक हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24  घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी शहर में सबसे ज्यादा 112.8 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।  मौसम विज्ञानी श्री वेदप्रकाश सिंह ने कृषक जगत को बताया कि इंदौर संभाग से मानसून की विदाई सम्भवतः 8 -12 अक्टूबर तक होगी। इसकी शुरुआत राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से होगी। हवाएं भी धीरे -धीरे सेट होंगी। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में मप्र में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं , वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश -मंदसौर (सीतामऊ – *69.6*, कयामपुर – 31.1),होशंगाबाद (पचमढ़ी – *62*, सिवनी-मालवा – 8, पिपरिया – 7, सिटी – ट्रेस ),शिवपुरी (बदरवास – *56*, कोलारस – 16),सीहोर (इछावर – *55*, नसरुल्लागंज – 50, सिटी – 15),गुना (कुम्भराज – 40, चाचौड़ा – 30, बमोरी – 26.8, राघौगढ़ – 22,केवीके  2.5, आरोन – 1.5, सिटी -ट्रेस ,विदिशा (लटेरी – 36, कुरवाई – 13.5, सिरोंज – 8, ग्यारसपुर – 3),धार (बदनावर – 28.2),राजगढ़ (केवीके – 26, नरसिंहगढ़ – 14, सिटी – 12.2, खिलचीपुर – 9.2, सारंगपुर – 4.4, जीरापुर – 3),खरगोन (गोगांवां – 23, कसरावद – 10, झिरन्या – 3),रायसेन (गैरतगंज – 20.6, बेगमगंज – 12, देवरी – 8, सिलवानी – 5, उदयपुरा – 2.3, सिटी – 1),उज्जैन (महिदपुर – 20),हरदा (टिमरनी – 14.6, सिटी – 4.6),श्योपुर कलां (कराहल – 13, सिटी – 9),रतलाम (सैलाना – 9, आलोट – 7, ताल – 4, जावरा – 2, सिटी – 1),शाजापुर (मो.बड़ोदिया – 9, शुजालपुर – 2, सिटी -ट्रेस ,अशोकनगर (सिटी – 6, चंदेरी – 1, आंवरी केवीके – 1),नीमच (मरूखेड़ा (ईस्ट ) केवीके – 5.5, सिटी वेस्ट  – 5),भोपाल (बैरसिया – 3, सिटी – 2, कोलार – 0.4),देवास (खातेगांव – 2),खण्डवा (सिटी केवीके  – 1.5),आगर (नलखेड़ा – 1.1, सुसनेर एआरजी – 1),पचमढ़ी (62.0) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –सिवनी (सिटी – *112.8*, लखनादौन – 20.4, केवलारी – 4, धनौरा – 3.2, बरघाट – 3, घनसौर – 2, कुरई – 1),छिंदवाड़ा (एग्रो ओब्स  – 46, चांद – 27.3, चौराई – 16.3, अमरवाड़ा – 9.2, तमिया – 9, जुन्नारदेव – 6.2, उमरेठ – 4.4, सिटी – 4.2, बिछुआ- 3.2, हर्राई – 2.2, मोहखेड़ – 2),जबलपुर (पाटन – 32.6, मझौली – 0.3),सागर (सिटी – 28.2, राहतगढ़ – 11, केसली – 9, बंडा – 6, रहली – 5, जैसीनगर – 4.2, देवरी – 4),नरसिंहपुर (गोटेगांव – 19),बालाघाट (बैहर – 10, बिरसा – 3.2, सिटी – 3, मलाजखंड – 3),शहडोल (ब्यौहारी – 8),मंडला (बिछिया – 6.4, घुघरी – 5),सीधी (मझौली – 6, गोपदबनास – 1.4),उमरिया (सिटी – 3.6), रीवा (मऊगंज – 1.6),बॉंधवगढ़ (3.6) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

साहीवाल गाय और उसकी खासियत

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *