Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में होगी बारिश

06 सितम्बर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में होगी बारिश – मध्यप्रदेश में आज से मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधि के कारण प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आध्र प्रदेश और उससे लगे ओडिशा के तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

इसके दो दिन में उत्तर दिशा में आगे बढ़कर पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तरी ओडिशा पर पहुंचकर अवदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। मानसून द्रोणिका सूरतगढ़, रोहतक, उरई, मंडला से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त जम्मू एवं उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से शुक्रवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। विशेषकर सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com