राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का होगा सर्वे – मंत्री श्री सिलावट

20 फरवरी 2026, इंदौर: किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का होगा सर्वे – मंत्री श्री सिलावट – इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में हाल ही में हुई वर्षा को देखते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी उपलब्ध कराया जायेगा।

इस संबंध में मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर श्री शिवम वर्मा से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र किसानों को राहत पहुंचाने में कोई विलंब न हो।

मंत्री श्री सिलावट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पारदर्शी तरीके से सर्वे एवं राहत प्रक्रिया पूरी की जाए, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिल सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements