Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया

15 मार्च 2023, भोपाल ।  पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लिया – पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने गतदिनों ओलावृष्टि और असामयिक वर्षा से प्रभावित बड़वानी जिले के कल्याणपुरा सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा किया। श्री पटेल ने राजस्व अमले को जल्द से जल्द क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि राजस्व अमला ओलावृष्टि के बाद से ही लगातार सर्वे कर रहा है और किसानों को शीघ्र राहत पहुँचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

श्री पटेल ने कहा कि यह क्षेत्र कृषि में काफी समृद्ध है। यहाँ गेहूं, मक्का और अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से चर्चा की और राजस्व अमले को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile