कटनी: कृषकों को डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का कराया अवलोकन
24 फरवरी 2026, कटनी: कटनी: कृषकों को डेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का कराया अवलोकन – जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम नीची सालीवाडा एवं कामटिया ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकों के दल को कम लागत तकनीक जीरो बजट फार्मिंग तथा उन्नत कृषि तकनीक जैविक खेती तथा डेयरी एवं आत्मनिर्भर स्वावलंबी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौ संरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तिवारी का भ्रमण कराया गया।
जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि वर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। गौशाला मैं कृषक पवन कुमार पांडे ने कृषकों को गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग, गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई।
कृषकों को प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की एक तिहाई कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। केंचुआ खाद बनाने की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण की तकनीकी जानकारी तथा अवलोकन कराया गया भ्रमण के समय कृषि विस्तार अधिकारी गौतम यादव एवं रोहित गुप्ता जनपद शहपुरा फॉर्म कर्मचारी रोहणी तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

