राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित, किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी विभागीय नीतियां- सीएम मोहन यादव

12 जनवरी 2026, भोपाल: वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित, किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी विभागीय नीतियां- सीएम मोहन यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष-2026 में विभागों की नीतियां और योजनाएं किसानों को केंद्र में रखकर बनेंगी। मध्यप्रदेश में यह वर्ष-2026 कृषक कल्याण को समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बहनों, युवाओं, गरीबों और किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने कृषि वर्ष-2026 में मुख्य रूप से 16 विभागों की नीतियों और योजनाओं को किसानों को केंद्र में रखकर क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार,11 जनवरी को भोपाल के जम्बूरी मैदान में कृषक वर्ष-2026 के औपचारिक शुभारंभ के पूर्व संदेश देते हुए कहा कि किसानों का कल्याण और उत्थान मध्यप्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक वर्ष-2026 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं को बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में अग्रणी है। मध्यप्रदेश अनेक फसलें उत्पादित करने में देश में प्रथम स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा कृषक वर्ष में कृषक संगठनों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्वानों सहित देश-विदेश के ऐसे विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि क्षेत्र में अपने कार्यों और सुझावों के माध्यम से कृषक वर्ष को महत्वपूर्ण बनाऐंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जहां वर्ष-2024 नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा, वहीं वर्ष-2025 युवाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया गया। बीते वर्ष में जहां लाखों युवाओं को रोजगार मिला, वहीं अब कृषि वर्ष-2026 का शुभारंभ किसान कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement