Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

फसल बीमा योजना के लाभ से कर्ज लेने की चिंता हुई दूर

10 मई 2025, मुरैना: फसल बीमा योजना के लाभ से कर्ज लेने की चिंता हुई दूर – मुरैना विकासखंड की ग्राम पंचायत कीरतपुर के ग्राम किशनपुर निवासी मनोज यादव पुत्र राधेश्याम यादव की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभ उठा रहे है। श्री  यादव बताते  हैं  कि किसान तो जिंदगी भर कर्ज में डूबा रहता है। इसके  बावजूद  भी खड़ी फसल पर किसी प्रकार की आपदा पड़  जाए  तो उसकी पूरी साल की मेहनत बर्बाद हो जाती है साथ ही उसे नुक़सान के कारण कर्ज चुकाने में भी मुश्किल होती है। इससे बचने के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ की है।

 श्री यादव  कहते हैं कि मेरे द्वारा पिछले वर्ष बाजरा की फसल बोने के बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आवेदन दिया गया था। जिसमें कुछ प्रतिशत धनराशि सरकार की तरफ़ से जमा की जाती है। वह बताते है कि अचानक मौसम बिगड़ने से खड़ी फसल पर अधिक पानी गिर गया और उनकी फसल बर्बाद हो गई।उनके द्वारा टोल फ्री नंबर 14447 पर फ़ोन किया गया। तत्काल कृषि और बीमा विभाग के अधिकारी मौके पर खेत पर पहुंचे। उन्होंने उनकी बाजरा फसल का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की और कुछ समय बाद सरकार द्वारा उनके हुए नुकसान की भरपाई भी कर दी गई।

 श्री मनोज ने बताया  कि मेरे ऊपर आई इस आपदा से में कर्ज में डूबने से बच गया। वह समस्त किसान भाईयों से आग्रह करते है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा में पंजीयन कराएं और चिंतामुक्त होकर रहें। वह कहते हैं कि यदि आपकी फसल पर भी कोई आपदा आती है तो आपकी फसल की भरपाई सरकार करेगी।इसके लिए वह सरकार को धन्यवाद देते हैं ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com