Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिको ने की सांकेतिक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन

06 दिसंबर 2024, जयपुर: कृषि विज्ञान केंद्र के कार्मिको ने की सांकेतिक हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन – पोकरण, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व समस्त कर्मचारी जो प्रदेश भर के कृषि विश्वविद्यालयों और स्वयंसेवी संस्थाओं के अधीन कार्यरत हैं, आज 5 दिसंबर को एक दिवसीय पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया। यह हड़ताल वेतन विसंगति, पद नाम में भेदभाव, सेवानिवृत्ति परिलाभ और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की पक्षपाती नीतियों के विरोध में की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र पोकरण के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दशरथ प्रसाद ने बताया कि प्रदेशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों के कार्मिक और वैज्ञानिक, देश भर में कृषि विज्ञान केंद्र  के कर्मचारियों के लिए समान वेतन संरचना लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा, पुरानी पेंशन सहित समान सेवानिवृत्ति लाभ लागू करने, और डॉ आर.एस. परौदा उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों में समान सेवा शर्तें लागू करने की भी मांग की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि एस एम एस (संबंधित विषय विशेषज्ञ) को वैज्ञानिक/सहायक प्रोफेसर के पद पर समान रूप से पुनर्नामित करने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों और स्टाफ के पदों का पुनर्गठन और पुनः निर्धारित पदों के आधार पर वेतन संरचना में सुधार की मांग की जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्रों के कर्मचारी और वैज्ञानिक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से इन मुद्दों पर शीघ्र ध्यान देने की अपील कर रहे हैं, ताकि कृषि क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके और वेतन संरचना व सेवा शर्तों में समानता लाई जा सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com