Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

1 मार्च से प्रारंभ होगा समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन का कार्य

25 फ़रवरी 2025, राजगढ़: 1 मार्च से प्रारंभ होगा समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन का कार्य –  कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने 1 मार्च से प्रारंभ होने वाले समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं विक्रय में कोई असुविधा न हो, सभी संबंधित इस बात का ध्यान रखें।

गत दिनों आयोजित जिला उपार्जन समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के इच्छुक सभी किसान नजदीकी उपार्जन केंद्र पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन कराने के लिए गिरदावरी  होना जरूरी नहीं है। गिरदावरी  कार्य की धीमी गति पर कलेक्‍टर ने असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में समूचे जिले में गिरदावरी  का कार्य पूरा कर लिया जाए। किसानों के रकबे के सत्यापन के कार्य में भी ढिलाई ना बरती जाए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे पंजीयन केंद्रों का निरीक्षण जरूर कर लें।

बैठक में उपार्जन केंद्रों के निर्धारण पर भी चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि  मौजूदा सीजन में गेहूं की अधिक आवक का अनुमान है ,इसके दृष्टिगत उपार्जन केंद्रों का निर्धारण एवं आवश्यकतानुसार उपकेंद्रों की स्थापना की कार्रवाई अभी से कर ली जाए। कलेक्‍टर ने उपार्जित होने वाले गेहूं के भंडारण एवं परिवहन के लिए तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भंडारण की सुनियोजित प्लांनिंग अभी से कर ली जाए। इसके अलावा पर्याप्त बारदाना की भी व्यवस्था रहे।  उपार्जन केंद्रों पर तौल कांटा, बैनर, सिलाई मशीन, स्टेंसिल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तिरपाल, फर्स्ट एड बॉक्स इत्‍यादि के समुचित प्रबंध रहे। तौल कांटे नापतौल विभाग से आवश्यक रूप से सत्‍यापित हों। कलेक्टर ने किसानों एवं वेयर हाउस के भुगतान व्यवस्था की भी बैठक में जानकारी ली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर ने  निर्देश दिए कि उपार्जन अवधि में कृषि उपज मंडियों में भंडारित गेहूं का भी सत्‍यापन कर लिया जाए। साथ ही बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मंडियों से गेहूं का परिवहन नहीं हो। जिले में  पड़ोसी  राज्‍य से विक्रय हेतु गेहूं की आवक की स्थिति न बने इसके लिए सीमावर्ती प्रवेश मार्गों पर नाके लगा कर निगरानी की जाएं। इन नाकों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं । खरीदे गए गेहूं की कोडिंग एवं टैगिंग आवश्यक रूप से करने के भी कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए।  बैठक में सहकारिता , कृषि, नागरिक आपूर्ति निगम, आपूर्ति विभाग, कृषि उपज मंडी, भू-अभिलेख विभाग के अधिकारियों सहित समिति सदस्य उपस्थित थे। बैठक में अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी, खण्‍ड स्‍तरीय उपार्जन समितियों के सदस्‍य भी वर्चुअली  जुड़े ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com