Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलू का थोक भाव फिलहाल 30 से 35 रुपए प्रति किलो

22 नवंबर 2024, भोपाल: आलू का थोक भाव फिलहाल 30 से 35 रुपए प्रति किलो – मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज इंदौर मंडी में नए आलू की आवक के साथ ही भाव भी मजबूत बने हुए हैं। आलू का थोक भाव फिलहाल 30 से 35 रुपए प्रति किलो पर है। मंडी में 500 कट्टे नए आलू की आवक भी रही। लहसुन का बाजार   टूटते नजर आया।

करीब एक हजार रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। लहसुन की आवक बढ़ने की वजह से भाव में कमी आई है। प्याज में भी भाव   40 से 45 रुपए प्रति किलो के बीच रहा। प्याज के भाव में 2 से 3 रुपए की नरमी आई। लहसुन की 10 हजार, आलू की 8 हजार और प्याज की 70 हजार कट्टे आवक रही।

मंडी में प्याज का भाव

  • प्याज का भाव 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
  • पुराना प्याज का भाव 3800 से 4200 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
  • एवरेज प्याज का भाव 2500 से 3000 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
  • गोल्टा प्याज का भाव 3200 से 3300 रूपये प्रति क्विंटल रहा।
  • गोल्टी प्याज का भाव 2800 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com