राज्य कृषि समाचार (State News)

व्यापारियों के गोदामों का किया निरीक्षण , धान को अभिरक्षा में सौंपा

24 दिसंबर 2025, सिवनी: व्यापारियों के गोदामों का किया निरीक्षण , धान को अभिरक्षा में सौंपा – खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान उपार्जन अवधि के दौरान अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के गोदामों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में  गत दिनों  संयुक्त रूप से ग्राम मानेगांव निवासी श्री कैलाश साहू पिता श्री सुरेश साहू एवं श्री दीपक साहू पिता श्री लक्ष्मण साहू के गोदामों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री कैलाश साहू के मकान के समीप स्थित उनके गोदाम में 300 क्विंटल धान भंडारित पाया गया। श्री साहू कृषि उपज मंडी पलारी से अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी हैं तथा उनके द्वारा उक्त धान लवली ट्रेडर्स, जबलपुर से मंडी शुल्क अदा कर  मंगवाया गया बताया गया।       इसी प्रकार श्री दीपक साहू के मकान से लगे गोदाम में 260 क्विंटल धान भंडारित पाया गया। साथ ही गोदाम के बाहर खड़े ट्रैक्टर में लगभग 45 क्विंटल धान लोड पाया गया। श्री दीपक साहू भी कृषि उपज मंडी पलारी से अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी हैं, जिनके द्वारा लवली ट्रेडर्स, जबलपुर से 306 क्विंटल धान मंगवाकर गोदाम में खाली किया जाना बताया गया।      

 वर्तमान में धान उपार्जन कार्य 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में इन व्यापारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों पर कृषकों के नाम से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किए जाने की प्रबल संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कुल 605 क्विंटल धान को कृषि उपज मंडी पलारी के सहायक उप निरीक्षक श्री गौरव सैय्याम को आगामी आदेश तक अभिरक्षा में सौंपा गया है।  धान उपार्जन अवधि के दौरान अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण 20 जनवरी 2026 तक सतत रूप से जारी रहेगा। जिला प्रशासन किसानों से अपील करता है कि वे बिचौलियों से बचें तथा अपनी उपज को सीधे संबंधित उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय कर शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठाएं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement