Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आ गया मौसम सेहतमंद होने का

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: आ गया मौसम सेहतमंद होने का – ठंड बस दस्तक देने ही वाली है। जो इन दिनों अपनी सेहत बनाना चाहते हैं उनके लिए पेश है कुछ आसान से स्वादिष्ट नुस्खे ताकि गुलाबी मौसम में उनका रंग-रूप निखर उठे।

  • रोजाना 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए, साथ ही नाश्ते के रूप में ऐसे पदार्थ लें, जिसमें प्रत्येक से 200 कैलोरी प्राप्त हो. नाश्ते में खड़ा अनाज उगाकर लें, चोकर से बना केक खाएं, चोकर में मेग्निशियम पर्याप्त होता है।
  • आलू के दो पराठे के साथ लगभग 50 ग्राम दही का सेवन करें, यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।
  • आप चाहें तो उबला अंडा काली मिर्च भुरककर सेवन करें, अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन भरपूर होता है और पीले भाग में अतिरिक्त विटामिन- बी होता है।
  • एक मुट्ठी मूंगफली के दाने सेंककर, 10 ग्राम गुड़ के साथ-चबा-चबाकर नाश्ते के तौर पर सेवन करें, ये ऊर्जा का पर्याप्त भंडार हैं.
  • अत: आप नाश्ते में कुछ भी मनमर्जी का न खाएं। खाएं तो ऐसी चीज खाएं, जिससे आपको एनर्जी मिले और पेट तथा आंतें भी कष्ट महसूस न करें।
  • घी, छिलका सहित पिसा हुआ काला चना और पिसी शक्कर (बूरा) तीनों को समान मात्रा में मिलाकर लड्डू बाँध लें। प्रात: खाली पेट एक लड्डू खूब चबा-चबाकर खाते हुए एक गिलास मीठा कुनकुना दूध घूंट-घूंट करके पीने से पुरूषों का शरीर सुझौल और बलवान बनता है।
  • चना व गेहूं 11 किलो मिलाकर पिसवा लें और आटे को छाने बिना ही प्रयोग करें। 250 ग्राम आटे में घी का मोयन देकर इसमें कोई भी मनपसंद सब्जी बारीक-बारीक काटकर डालें, थोड़ा सा नमक, अजवायन और बारीक कटा हुआ प्याज वगैरह डालकर आटा गूँथ लें। इसकी मोटी-मोटी रोटी तवे पर ही घुमा-घुमाकर पकाएँ। अब इसमें कोंचा मारकर घी डालें और घी से तर-बतर करके खूब चबा-चबाकर गुड़ या किसी भी सब्जी के साथ खाएँ। यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक रोटी है, जिसकी पौष्टिकता का एक प्रमुख तत्व शुद्घ घी है. कोलेस्ट्रॉल के रोगी को घी के इन नुस्खों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com