राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए पंजीयन केंद्रों की व्यवस्था को बनाया सरल

23 जनवरी 2025, इंदौर: किसानों के लिए पंजीयन केंद्रों की व्यवस्था को बनाया सरल –  समर्थन मूल्य पर रबी की फसल गेहूं की खरीदी के लिए 20 जनवरी से पंजीयन शुरू हो गया है। किसानों की सुविधा के लिए इस बार पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। इससे पंजीयन केन्द्रों में लाइन में लगकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। किसानों को निःशुल्क पंजीयन की सुविधा प्रत्येक ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एमपी किसान एप पर उपलब्ध कराई गई है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम. एल. मारू ने बताया कि इसके साथ निर्धारित शुल्क देकर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में भी पंजीयन कराया जा सकता है। इन केन्द्रों द्वारा अधिकतम 50 रुपये प्रति पंजीयन का शुल्क लिया जा सकेगा। उक्त केन्द्रों पर पंजीयन सुविधा एवं निर्धारित शुल्क की जानकारी लगाना   होगी। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपना गेहूँ समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते है, तो वे अपना पंजीयन जरूर करायें। समर्थन मूल्य पर  गेहूं  बेचने  के लिए पंजीयन जरूरी है। पंजीयन के लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना होंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement