Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज के उपार्जन के लिये पंजीयन 19 सितम्बर से

16 सितम्बर 2024, ग्वालियर: समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज के उपार्जन के लिये पंजीयन 19 सितम्बर से – मौजूदा खरीफ मौसम में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार एवं बाजरा) खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक किया जायेगा। पंजीयन का कार्य राज्य शासन द्वारा निर्धारित पंजीयन केन्द्रों एवं किसान मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है। किसान  मोबाइल एप से स्वयं भी पंजीयन कर सकते हैं।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिकमी/बटाईदार किसानों के पंजीयन का कार्य पंजीयन केंद्र से ही किया जायेगा। सिकमी व बटाईदार किसान को पंजीयन के लिये संबंधित किसान से किए गए अनुबंध की छायाप्रति तहसीलदार के पास जमा करनी होगी। किसानों के पंजीयन के लिये भूमि के रकबा एवं बोई गई फसल का विवरण इस वर्ष की गई गिरदावरी से लिया जा रहा है।  किसानों  से पंजीयन केन्द्रों पर पहुँचकर या मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है।

धान व मोटे अनाज का समर्थन मूल्य  बढ़ा –  इस साल के खरीफ विपणन वर्ष के लिये प्रदेश सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो पिछले साल से 117 रूपए अधिक है। इसी तरह ज्वार के समर्थन मूल्य में 91 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इस साल के लिये ज्वार का समर्थन मूल्य 3371 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इस साल बाजरा का उपार्जन 2625 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया जायेगा, जो पिछले साल से 125 रुपए अधिक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com