Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएम की मौजूदगी में फिल्म राहु-केतु के गीत किस्मत की चाबी  की लॉन्चिंग हुई

23 दिसंबर 2025, उज्‍जैन: सीएम की मौजूदगी में फिल्म राहु-केतु के गीत किस्मत की चाबी  की लॉन्चिंग हुई – मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में  फिल्म राहु-केतु के गीत किस्मत की चाबी का भव्य लॉन्च कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि आज उज्जैन नगरी में फिल्‍म राहु-केतु के गीत की लॉन्चिंग हुई है। उन्होंने राहु-केतु फिल्म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि इस फिल्म के गीत के माध्‍यम से देश के युवाओं, समाज और परिवारों पर होने वाले नशे के दुष्प्रभावों और इस बुराई को जड़ से खत्म करने का संदेश को जन-जन तक पहुंचेगा। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा कुछ समय पूर्व प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों की सीमा से मदिरा दुकानों को बाहर किया है। मुख्यमंत्री ने फिल्‍म के समस्त कलाकारों और उनकी टीम को अपनी ओर से शासन द्वारा हर संभव सहयोग देने के लिए आश्‍वस्‍त किया।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्‍थल पर फिल्म के कलाकारों को चंदेरी की शॉल और गोंद की पेंटिंग भेंट कर उनका सम्मान किया। फिल्म की टीम की तरफ से भी मुख्यमंत्री को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलन करने के पश्चात फिल्म के गाने’’ किस्मत की चाबी’’ को लॉन्च किया। इस दौरान फिल्म राहु केतु की टीम – पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, शालिनी पांडे और सिंगर राजा कुमारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है की यह सॉन्ग लॉन्च सिर्फ एक म्यूज़िक इवेंट नहीं, बल्कि एक सोच है – समाज में नशे के खतरे के बारे में जागरूकता फैलाने की, रोकथाम और रिकवरी को प्रोत्साहित करने की राहु केतु अपनी कहानी और म्यूजिक के जरिए इस संवेदनशील मुद्दे को बिना बोझिल बनाए, युवा वर्ग से जोडे जा सकने वाले अंदाज़ में लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि सही समय पर सही कदम उठाया जा सके और समाज एकजुट होकर ज़िम्मेदारी निभाए। विपुल गर्ग द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘राहु केतु’ को ज़ी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

फिल्म एक ऐसे कॉस्मिक कैंपर का वादा करती है जहां ग्रह भी हिचकिचाएंगे, किस्मतें भिड़ेंगी, ब्रह्मांड कुछ अजब खेल दिखाएगा लेकिन सफर रोमांचक बना रहेगा। राहु केतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture