Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण संपन्न

06 जनवरी 2026, बैतूल: बैतूल जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण संपन्न – कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जिले में 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान”का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत जिले के 14,640 पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा पशुपालन से संबंधित आवश्यक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

उप संचालक पशुपालन श्री सुरजीत सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए पशुपालकों को तीन प्रमुख स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर व्यापक रूप से जागरूक किया गया। पशु स्वास्थ्य के अंतर्गत सभी आवश्यक टीकाकरण कार्यों की जानकारी दी गई, वहीं पशु पोषण में कृमि नाशक औषधियों के उपयोग से पशुओं के पेट में मौजूद कृमियों के नाश पर बल दिया गया। साथ ही हरा चारा जैसे नेपियर घास, साइलेज, ज्वार, मक्का, चरी, बरसीम एवं लूसर्न खिलाने से दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में वृद्धि होने की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान पशुपालकों को बताया गया कि नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन उपलब्ध है। पशुपालकों से अनुरोध किया गया कि वे इसी सीमन से नस्लवार कृत्रिम गर्भाधान कराएं। इससे नस्ल सुधार के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होती है और पशुपालकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

उप संचालक डॉ. सुरजीत सिंह द्वारा पशुपालकों से संवाद के दौरान पशु नस्ल सुधार, पोषण, स्वास्थ्य एवं उससे होने वाले आर्थिक लाभों पर विस्तार से समझाइश दी गई। इस अवसर पर प्रगतिशील पशुपालक श्री दिनेश खाडे भी निरीक्षण दल के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने गृह भेंट के दौरान उन्नत पशुपालन से आय एवं लाभ अर्जन के तरीकों पर पशुपालकों को प्रेरित किया। यह अभियान जिले में पशुपालन को सशक्त बनाने एवं पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें