Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण शुरू

20 दिसंबर 2025, सीधी: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण शुरू –  उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिले में “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का द्वितीय चरण कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मार्गदर्शन में 17 दिसंबर  से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के द्वितीय चरण में जिले के सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, गौ सेवक एवं पशु सखी सहभागिता कर रहे हैं। इस चरण में जिले के 15895 ऐसे पशुपालकों को शामिल किया गया है, जिनके पास 5 से 9 गौवंशीय अथवा भैंस वंशीय पशु उपलब्ध हैं।

पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार (कृत्रिम गर्भाधान) से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान की जाएगी। अभियान के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता में सुधार का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले के कुल 962 ग्रामों में पहुंचकर 101514 गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं को अभियान से जोड़ा जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार यह भ्रमण कार्यक्रम 17 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 31 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाएगा। अभियान के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा 03 ग्रामों का भ्रमण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के 04 ग्रामों का भ्रमण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के 04 ग्रामों का भ्रमण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के न्यूनतम 02 ग्रामों का भ्रमण किया जाएगा। खंड पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ द्वारा अधीनस्थ ग्रामों के न्यूनतम 10 प्रतिशत पशुपालकों तथा कम से कम 05 ग्रामों का सत्यापन भी किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें