राजस्थान कृषि विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, फसल खराब होने पर 14447 पर करें शिकायत
03 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान कृषि विभाग ने जारी किया टोल फ्री नंबर, फसल खराब होने पर 14447 पर करें शिकायत – राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मौसम विभाग की एडवाईजरी एवं वर्तमान में मौसमीय परिस्थितयों के मद्देनजर निर्मित परिसंचरण के कारण तेज हवाओं के साथ साथ चक्रवाती वर्षा एवं असामायिक वर्षा का दौर चल रहा है और इसके आगामी दिवसों में भी जारी रहने की सम्भावना है। किसान फसल खराबा होने पर टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक सुरजीत कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत अपनी फसल का बीमा करवा रखा है, वो किसान खेत में कटाई उपरांत 14 दिवस तक सूखने हेतु खेत में रखी गई फसल को चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि से क्षति होने पर व्यक्तिगत आधार पर बीमा आवरण उपलब्ध है। ऐसी परिस्थिति में किसान टोल फ्री नंबर 14447 या क्रॉप इंश्योरेंस ऐप या पीएमएफबीवाई व्हाट्सएप चैटबोट मोबाईल नम्बर (7065514447) पर घटना के 72 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि कंपनी द्वारा खराब फसल का निर्धारित समय में सर्वे किया जा सके और किसान को उचित मुआवजा मिल सके।
उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिन्होंने बैंक से केसीसी बना रखा है और आउटपुट फॉर्म (बीमा पॉलिसी नहीं करवाने हेतु आवेदन फॉर्म) नहीं भरा था, ऐसे किसानों का फसल का बीमा स्वतः बैंक द्वारा कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में आप अपने खसरे की गिरदावरी, आप किस खसरे में कौनसी फसल की बुआई की गई है और बैंक में आपकी किस फसल का बीमा प्रीमियम कटा है आदि जानकारी प्राप्त कर फसल खराबे की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि किसान भाई खेत में जल भराव, बारिश, आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि के वीडियो और फोटो मय जीपीएस लोकेशन बनाकर यथासंभव अपने पास रखे ताकि बीमा कंपनी को सबूत के तौर पर दिया जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

