राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की पराली जलाने का झंझट खत्म, हरियाणा सरकार किसानों को देगी फ्री डीकम्पोजर पाउडर

01 नवंबर 2025, नई दिल्ली: धान की पराली जलाने का झंझट खत्म, हरियाणा सरकार किसानों को देगी फ्री डीकम्पोजर पाउडर – हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने किसानों को धान की कटाई के बाद पराली जलाने से मुक्ति दिलाने के लिए पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इससे फसल अवशेष कुछ ही दिनों में विघटित होकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करेंगे। आज आयोजित हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक में 75,000 पैकेट डीकम्पोजर पाउडर की खरीद की अनुमति दी गई है, जिसे किसानों को फ्री में वितरित किया जाएगा।

Advertisement1
Advertisement

डीकम्पोजर पाउडर क्या है और कैसे काम करता है

पूसा डीकम्पोजर वेटेबल पाउडर एक जैविक एजेंट है जो पराली, सब्जियों के अवशेष और अन्य कृषि अपशिष्ट को जल्दी ही उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद में बदल देता है। यह मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाता है और मिट्टी की उर्वरता को सुधारता है। इसके अलावा यह मिट्टी में मौजूद कीट और कवक जनित रोगों को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है और खेती की लागत घटती है।

किसानों को मिलने वाले फायदे

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि इस पहल से फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में कमी आएगी और मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ेगी, जिससे किसानों की आय में सुधार होगा। सरकार वर्तमान में इस तकनीक को प्रदर्शन के रूप में लागू कर रही है और परिणामों के आधार पर इसे अगले वर्ष व्यापक पैमाने पर लागू किया जाएगा। बैठक में कृषि और किसान कल्याण मंत्री, प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement