Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त हरियाणा सरकार

18 अक्टूबर 2024, भोपाल: पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त हरियाणा सरकार – हरियाणा सरकार ने पराली जलाने के मामले में कड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो भी किसान पराली जलाएगा, उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी और उसकी फसल को अगले दो साल तक खरीदा नहीं जाएगा। ऐसे किसानों को सरकार के वेब पोर्टल “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पर रेड मार्क किया जाएगा।

राज्य सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। किसानों को समझाया जा रहा है कि किसी भी स्थिति में पराली में आग न लगाएं। इसके बजाय, सरकार द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कृषि यंत्रों का उपयोग कर पराली का उचित प्रबंधन करें। किसान पराली को खेत में ही नष्ट कर सकते हैं और उसे खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, या गट्ठे बनाकर खरीद केंद्रों पर बेचकर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com