Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तुअर फसल पंजीयन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई

29 अप्रैल 2025, सीहोर: तुअर फसल पंजीयन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई – भारत सरकार की  प्राइस  सपोर्ट स्कीम अन्तर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर पूर्व में 25 मार्च से 20 अप्रैल 2025 तक जिले में तुअर फसल का पंजीयन के लिए नियत की गई थी। कृषक हित को ध्यान में रखकर शासन द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

श्री केके पांडेय , उप संचालक  कृषि  ने बताया कि जिन किसान भाईयों नेचना एवं मसूर की बुवाई की हो पंजीयन की कार्यवाही कार्यालयीन समय अनुसार (शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर) पंजीयन के लिए निर्धारित लिंक में जाकर स्वयं के  मोबाइल  सेट, कम्प्यूटर तथा ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय के सुविधा केंद्र और सहकारी, विपणन समिति द्वारा संचालित केन्द्रों अथवा एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्रों, साइबर कैफे पर पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज (भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र तथा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी/सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति) के माध्यम से करवा सकते हैं।

किसान , ध्यान देवें कि उपार्जित फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में सीधे किया जावेगा। किसान  अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नम्बर लिंक कराकर उसे अपडेट रखें ताकि भविष्य में असुविधा न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com