Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रभारी मंत्री ने किया उन्नत केला कृषक के खेत का अवलोकन

23 दिसंबर 2025, बड़वानी: प्रभारी मंत्री ने किया उन्नत केला कृषक के खेत का अवलोकन – बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने गत दिनों ठीकरी ब्लॉक के ग्राम मेहगांव डेब में उन्नत किसान श्री शिवचरण नागौर के खेत का भ्रमण किया।

मंत्री डॉ. टेटवाल ने श्री नागौर द्वारा अपनाई गई केले की उन्नत किस्म और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक नवाचारों और कड़ी मेहनत के माध्यम से किसान भाई कृषि को आत्मनिर्भर और लाभदायी बना रहे हैं।

 डॉ. टेटवाल ने प्रगतिशील किसानों के प्रयासों  की प्रशंसा  करते हुए कहा कि श्री नागौर के अनुभव क्षेत्र के अन्य युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं।मंत्री जी ने किसान के आत्मीय संवाद और कृषि के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें