Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मूंग और उड़द उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई की गई

31 मई 2023, इंदौर: मूंग और उड़द उपार्जन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मई की गई – रबी विपणन वर्ष 2023-24 में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी अब बढ़ाकर 31 मई तक पंजीयन किए जाएंगे। पूर्व में 19 मई पंजीयन की तिथि निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय की किसान हित में घोषणा की थी।

उप संचालक कृषि श्री एस.एस.राजपूत ने बताया पंजीयन करने हेतु 25 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, इन केन्द्रों पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के पंजीयन किये जाएंगे । साथ ही कृषक सहकारी समितियों/कियोस्क कॉमन सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं ऑनलाईन mpeuparjan.nic.in वेबसाइट  के माध्यम से स्वयं भी ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उड़द हेतु पंजीयन कर सकते हैं । उन्होंने कहा जो कृषक ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उड़द हेतु अपना पंजीयन कराना चाहते हैं , वह अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर जाकर उपार्जन हेतु अपना पंजीयन करा सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile