Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल जिले में ‘क्षीर धारा ग्राम’ योजना का होगा प्रभावी क्रियान्वयन

02 मार्च 2026, बैतूल: बैतूल जिले में ‘क्षीर धारा ग्राम’ योजना का होगा प्रभावी क्रियान्वयन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने “क्षीर धारा ग्राम” योजना शुरू की है। वर्ष 2026 को ‘कृषि कल्याण वर्ष’ घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में इस योजना को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में “क्षीर धारा ग्राम योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पशुपालन एवं किसान कल्याण कृषि विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि पशुपालन और कृषि एक-दूसरे के पूरक हैं। दुग्ध उत्पादन में हरित चारे की गुणवत्ता और उपलब्धता निर्णायक भूमिका निभाती है। ऐसे में कृषि विभाग की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक होगी।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में पशुपालन विभाग को नस्ल सुधार कार्यक्रमों का संचालन, पशु स्वास्थ्य शिविर व टीकाकरण अभियान, कृत्रिम गर्भाधान सुविधाओं का विस्तार तथा दुग्ध संग्रहण व विपणन किया जाएगा। इसी प्रकार किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग वार्षिक कृषि कार्ययोजना में “हरित चारा उत्पादन” को प्रमुख घटक बनाने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, बायोगैस संयंत्र स्थापना में तकनीकी सहायता, गोबर व कृषि अवशेष से जैविक खाद निर्माण के लिए प्रशिक्षण एवं इकाई स्थापना के कार्य किए जाएंगे, जिसके लिए 37 ग्राम चयनित किए गए है।

हरित चारा उत्पादन के प्रदर्शन प्लॉट स्थापित-   पशुपालकों को पारंपरिक फसलों की तुलना में हरित चारा उत्पादन कम लागत, कम समय और कम पानी में अधिक लाभकारी है तथा इससे दुग्ध उत्पादन में वृद्धि संभव है। ग्राम स्तरीय सहकारी समितियों और कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से उन्नत किस्म के हरित चारा बीज किट उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं प्रत्येक चयनित “क्षीर धारा ग्राम” में हरित चारा उत्पादन के प्रदर्शन प्लॉट स्थापित होंगे। प्रत्येक चयनित ग्राम में संयुक्त टीम गठित कर प्रगति की नियमित निगरानी और समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें