Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने किया फसलों का निरीक्षण

16 सितम्बर 2024, अशोकनगर: अशोकनगर में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने किया फसलों का निरीक्षण – उपसंचालक कृषि श्री के. एस. कैन एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी एस गुप्ता, डॉ. हेमंत त्रिवेदी ,बी टी एम डॉ. बैजनाथ सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से शुक्रवार को ग्राम डगोराफुट एवं अमरोद क्षेत्र का भ्रमण कर अतिवर्षा से प्रभावित फसलों की स्थिति का अवलोकन किया।

टीम द्वारा जिले की प्रमुख फसल  जिसमें धान मक्का, उड़द एवं सोयाबीन फसलों का जायजा लिया गया। साथ ही धान फसल में कहीं कहीं माहू एवं रस चूसक कीटों का प्रकोप आंशिक रूप से पाया गया। जिसके नियंत्रण हेतु किसान भाइयों को थायोमेथोक्साम 25 डब्लूजी, 200 -250 ग्राम प्रति हेक्टर छिड़काव की सलाह दी । साथ ही धान की फसल में झुलसा रोग के नियंत्रण हेतु ट्राईसाइक्लोजोल 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करने की सलाह दी गई।

किसानों  को य़ह भी सलाह दी गई मक्का , सोयाबीन और उड़द के खेतों में अतिवृष्टि होने से भरे हुए अतिरिक्त जल को निकालने की उचित व्यवस्था करें ताकि फसलों में जड़ गलन, विगलन एवं अन्य किसी प्रकार के कीटों व रोगों से फसलों का नुकसान न हो।                  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com