Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जालोर कलेक्टर ने कृषि विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए उन्नत खेती पर जोर  

07 दिसंबर 2025, जालोर: जालोर कलेक्टर ने कृषि विभाग कार्यालय का किया निरीक्षण, किसानों के लिए उन्नत खेती पर जोर  – राजस्थान के जालोर जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शुक्रवार को कृषि विभाग जालोर के उप निदेशक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने कृषि विभाग के उप निदेशक कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा संचालित केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों-कार्मिकों को योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों व कार्मिकों से चर्चा करते हुए कृषकों को उन्नत खेती की जानकारी देने साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण दिए जाने के लिए निर्देशित किया।

जिला कलक्टर ने कृषि विभाग के कार्यालय का अवलोकन कर परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण करने की बात कही। उन्होंने अधिकाधिक कृषकों को उन्नत खेती व नवीन तकनीकी की जानकारी पहुँचाने के लिए प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक जितेन्द्र सिंह शेखावत सहित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें