Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना कलेक्ट्रेट में कृषक कल्याण वर्ष मनाया गया

14 जनवरी 2026, गुना: गुना कलेक्ट्रेट में कृषक कल्याण वर्ष मनाया गया –  “समृद्धि किसान–समृद्धि प्रदेश” थीम के अंतर्गत कृषक कल्याण वर्ष–2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जमुरी मैदान, भोपाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया, जिसका सजीव प्रसारण गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित किया गया।इस अवसर पर विधायक गुना श्री पन्नालाल शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,जिला पंचायत सदस्‍य श्री संतोष धाकड़ सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, उप संचालक कृषि श्री संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

गुना जिला जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर – कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जानकारी दी कि गुना जिला जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि परंपरागत खेती के साथ-साथ अब उन्नत कृषक आधुनिक एवं तकनीकी खेती को अपना रहे हैं। गुना में उत्पादित गुलाब इसका सशक्त उदाहरण है। हाल ही में भोपाल में आयोजित गुलाब प्रदर्शनी में गुना जिले के गुलाबी एवं पीले गुलाबों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने बताया कि जैविक खेती के प्रारंभिक चरण में उत्पादन कुछ कम हो सकता है, क्योंकि मिट्टी को अपनी मूल अवस्था में लौटने में समय लगता है, लेकिन समय के साथ उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी हितैषी हैं। विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने कहा कि वर्तमान समय में आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। साथ ही जल संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ई-विकास प्रणाली एवं कृषक रथ से योजनाओं का प्रचार-प्रसार-  कार्यक्रम के दौरान एक शॉर्ट फीचर फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें भविष्य में लागू होने वाली ई-विकास प्रणाली की जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत किसान अपनी बोई गई फसल एवं रकबे की जानकारी अनुसार ई-टोकन जनरेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी तथा खाद वितरण केंद्र की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त होगी।अंत में कृषकों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture