Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में 1 जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली शुरू, अब मोबाइल से मिलेगी खाद की बुकिंग सुविधा

03 जनवरी 2026, भोपाल: भोपाल में 1 जनवरी 2026 से ई-विकास प्रणाली शुरू, अब मोबाइल से मिलेगी खाद की बुकिंग सुविधा – राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र बेरखेड़ी कला भोपाल मे उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें उर्वरक वितरण की ई-विकास पर agristack पर किसानों का पंजीयन अनिवार्य किया है। भोपाल संभाग के सभी जिले के कृषि, एम.पी.एग्रो., विपणन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जिन्हें ई-टोकन व्यवस्था की जानकारी दी। संभाग के पायलेट प्रोजेक्ट में शामिल जिला विदिशा के अधिकारियों से इनमें आने वाली चुनौतियों की जानकारी लेकर उनके निराकरण बताए। सभी अधिकारी अपने जिले के किसानों को अपडेट करते हुए उन्हे ई-टोकन प्रणाली से जोड़ेगे तथा इसी के माध्यम से खाद का वितरण करेगें। उक्त प्रणाली 01 जनवरी 2026 से लागू किया गया है।

संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल संभाग भोपाल ने बताया कि किसान जिस समिति का ड्यू सदस्य है, उसे संबंधित समिति पर ही खाद बुक करना होगा। खरीफ सीजन में ली खाद की लिमिट पूरी हो चुकी है, तो नकद राशि जमा कर लिमिट खुलवाना होगी। प्राप्त ई-टोकन की वैद्यता 3 दिन की ही रहेगी। जिन किसानों को पोर्टल पर जमीन रिकॉर्ड दिखाई न दें, उन्हे पटवारी से संपर्क कर पहले agristack पर पंजीयन करना होगा, इसके बाद ही योजना से जुड़ सकेगें।

संयुक्त संचालक, कृषि ने बताया कि अब किसान घर बैठे ई-टोकन बुक करा सकेंग। किसान ई-विकास प्रणाली अंतर्गत किसान etoken.mpkrishi.org पोर्टल पर जाकर अपने आधार कार्ड के माध्यम से पंजीयन करवा सकेगे, ओटीपी सत्यापन के बाद agristack से प्राप्त भू-अभिलेख से जानकारी लेकर आधार और मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा। रकबा और फसल के आधार पर खाद की मात्रा आएगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसकी पुष्टि करते ही दुकान या संस्था को चुनाव करके जनरेट विकल्प दबाना होगा। ऐसा करते ही ई-टोकन मिल जाएगा। जिन किसानों के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है, उन्हे कियोस्क सेंटर के माध्यम से ई-विकास पंजीयन कर सकते है, इसके लिए उन्हें फीस चुकाना होगी। ई-विकास प्रणाली से किसानों को टोकन के लिए आधी रात में कतार पर खड़ा होना नही पड़ेगा। घर बैठे ही किसान अपने मोबाइल क्यूआर कोड स्केन कर टोकन बुक कर सकेंगे। खाद का उपलब्धता की जानकारी उन्हें मिल जाएगी। जिससे किसान अपनी पसंद की समिति या दुकान को चुन सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture