राज्य कृषि समाचार (State News)

2 से 9 अक्टूबर तक चलेगा ’दुग्ध समृद्धि संपर्क’ अभियान

25 सितम्बर 2025, खरगोन: 2 से 9 अक्टूबर तक चलेगा ’दुग्ध समृद्धि संपर्क’ अभियान – दूध उत्पादन को दोगुना करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2025  तक  जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर तक ’दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा।

 उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. जीएस सोलंकी ने  बताया  कि 02 अक्टूबर को जिले में आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अभियान की सम्पूर्ण जानकारी पशुपालकों को दी जाएगी। जबकि 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक घर-घर जाकर 10 या 10 से अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी/मैत्री व्यक्तिशः संपर्क करेंगे तथा उन्हें विभाग में संचालित गतिविधियां नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य एवं पशु पोषण से अवगत कराएंगे और पशुपालकों को जागरूक करेंगे।      

उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग  ने जिले के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे ’दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ अंतर्गत विभाग में संचालित गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement