Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीएचसी और एफपीओ को ड्रोन खरीदी पर मिलेगा अनुदान

08 दिसम्बर 2022, खंडवा: सीएचसी और एफपीओ को ड्रोन खरीदी पर मिलेगा अनुदान – इस वर्ष 2022-23 से कस्टम हायरिंग केन्द्रों (सीएचसी ) तथा एफ.पी.ओ. संस्थाओं को ड्रोन क्रय पर अनुदान प्रदाय का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार ड्रोन केवल उन्हीं केन्द्रों तथा एफ.पी.ओ. को दिया जा सकेगा, जिनके पास लायसेंस प्राप्त ड्रोन-पायलट उपलब्ध होंगे। ड्रोन पायलट लायसेंस प्राप्त करने के लिये आवेदक के पास पासपोर्ट होना आवश्यक होता है। भविष्य में प्रदेश में कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय द्वारा ड्रोन पायलट ट्रेंनिंग स्कूल प्रारंभ किया जा रहा है। अतः इच्छुक आवेदक अपना पासपोर्ट बनवाकर/अपडेट कराकर तैयार रखें। ड्रोन स्कूल प्रारंभ होने पर प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु पृथक से सूचना जारी की जायेगी तथा अनुदान के भौतिक लक्ष्य प्रदाय किये जायेंगे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (07 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें